फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल के सामने निर्माण पर फटकार

Tue, 02 Feb 2016 09:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
मालगोदाम रोड स्थित जूनियर हाईस्कूल बालक के परिसर में करीब पंद्रह साल से चल रहे प्राथमिक स्कूल नंबर पांच के सामने रसोई निर्माण के लिए काटे गए पेड़ और बोर्ड उखाड़ने के मामले ने तूल पकड़ लिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को दुगड्डा ब्लाक की उपशिक्षा अधिकारी मोनिका बम ने बीआरसी के अधिकारियों के साथ विद्यालय का निरीक्षण किया और प्राथमिक विद्यालय के सामने तीन पेड़ काटने, बोर्ड उखड़वाने और निर्माण कार्य कराने पर जमकर फटकार लगाई। उपशिक्षा अधिकारी गत वर्ष उनके द्वारा विद्यालय में रोपे गए पेड़ को काटने पर भड़क उठीं। कहा कि निर्माण कार्य के बारे में उन्हें जानकारी दी जाती तो विवाद की स्थिति ही उत्पन्न नहीं होती। उन्होंने कहा कि जल्द ही डीईओ बेसिक विद्यालय के हालात देखने के लिए कोटद्वार पहुंच रहे हैं।
शहर के बीचोंबीच मालगोदाम रोड पर एक ही परिसर में चल रहे तीन सरकारी विद्यालय के शिक्षकों में आए दिन विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। जूनियर हाईस्कूल बालक के परिसर में करीब डेढ़ दशक से चल रहा प्राथमिक विद्यालय नंबर पांच के पास पहले टिन शेड में दो कमरे थे जिसमें से एक कमरा जूनियर हाईस्कूल ने वापस ले लिया। जिसके बदले में उन्हें पड़ोस में चल रहे प्राथमिक विद्यालय नंबर सात का एक कमरा दे दिया गया। टिन शेड के सामने जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक द्वारा रसोई निर्माण के लिए जहां तीन पेड़ काट डाले गए, वहीं प्रार्थना स्थल भी उबड़-खाबड़ कर दिया गया। मंगलवार को मौके पर पहुंची उपशिक्षा अधिकारी मोनिका बम ने धरातलीय स्थिति को देखकर जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक को निर्माण कार्य रोकने और अनावश्यक विवाद से बचने की नसीहत दी। प्रधानाध्यापक नसीम अहमद ने बताया कि पेड़ काटने के लिए डीएफओ लैंसडौन से विधिवत अनुमति ली गई है। उन्होंने अनुमति पत्र भी शिक्षा अधिकारी को दिखाया। शिक्षा अधिकारी ने कहा कि जहां पर रसोई का निर्माण किया जा रहा है, वहां पर प्राथमिक स्कूल के बच्चे प्रार्थना करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें