फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: लालढांग मार्ग निर्माण के लिए धरना प्रदर्शन जारी

Sat, 13 Dec 2025 05:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर/कण्वघाटी। लालढांग चिल्लरखाल मार्ग निर्माण को लेकर चिल्लरखाल में धरना प्रदर्शन शनिवार को 92वें दिन भी जारी रहा। मार्ग निर्माण की मांग को लेकर रविवार को चिलरखाल से लेकर झंडाचौक तक 16 किमी की जनाक्रोश रैली निकाली जाएगी।
विज्ञापन

संघर्ष समिति से जुडे़ परवीन थापा, मदन सिंह नेगी, व देवेंद्र सिंह ने रविवार की रैली को समर्थन देने की अपील की है। धरना प्रदर्शन में वक्ताओं ने कहा कि राज्य गठन के 25 साल बाद भी कोटद्वार भाबर की लाइफ लाइन इस सड़क का निर्माण न होना दुर्भाग्यपूर्ण है। कहा कि बीते 25 सालों से लालढांग व कोटद्वार की जनता की एक सूत्री मांग की घोर अनदेखी की जा रही है। प्रदर्शनकारियों में अमित अमोली, कृपाल सिंह, रविन्द्र सौंद, हेमा नेगी, देवेंद्र सिंह रावत, प्रकाश रावत, मदन सिंह नेगी, आरती, रेखा शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें