फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी चैनल के पत्रकार की गिरफ्तारी के विरोध में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जयहरीखाल ब्लाक के अंतर्गत सेंधीखाल में लोगों ने एक निजी टीवी चैनल के पत्रकार की गिरफ्तारी के विरोध में रैली निकालकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर पत्रकार को तत्काल रिहा करने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन

सोमवार को ग्रामीण सेंधीखाल बाजार में एकत्र हुए, जहां उन्होंने महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रैली निकाल प्रदर्शन किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला कर महाराष्ट्र में आपातकाल जैसी स्थिति उत्पन्न कर दी है। इस मौके पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और सुप्रीम कोर्ट से मामले में हस्तक्षेप कर पत्रकार को रिहा करने और महाराष्ट्र पुलिस की ओर से उन पर लगाए गए सभी आरोपों को निरस्त करने की मांग की गई। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व सैनिक मदनमोहन बुड़ाकोटी, डा. लाल जी पांडे, मणि पांडे, सुमन गौड़, कांता प्रसाद, आयुष, पंकज, रचना बुडाकोटी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें