थलीसैंण। पीजी काॅलेज थलीसैंण की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई व एंटी ड्रग सेल की संयुक्त पहल पर युवाओं को नशा और नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई।
नशामुक्त भारत अभियान की पांचवीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य डॉ. छाया सिंह ने युवाओं को नशा न करने की शपथ दिलाई। एंटी ड्रग सेल के नोडल अधिकारी डॉ. विवेक रावत ने युवाओं में नशे के बढ़ते प्रचलन पर चिंता जताई।
इस मौके पर छात्र छात्राओं के बीच निबंध और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई। नशा मुक्त अभियान में छात्रों और युवाओं की भागीदारी की थीम पर आयोजित निबंध में पूनम प्रथम, नीलम द्वितीय व आनंद तृतीय रहे। सामान्य ज्ञान में सारिका रावत ने पहला, जिया बिष्ट ने दूसरा जबकि लक्ष्मी व नीलम ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान पाया। इस मौके पर डॉ. सुधीर रावत, डॉ. नीरज असवाल, डॉ. विकास प्रताप सिंह, डॉ. जया कृष्ण, डॉ. हरिओम रावत, डॉ. बचन सिंह, डॉ. अजय कुमार, डॉ. गिरीश चंद्र आर्य आदि मौजूद रहे।