फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: बूथ से गायब हुआ मतदान अधिकारी, नशे में घर में मिला, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। 41-कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय नगर क्षेत्र नंबर-4 अपर कालाबड़ स्थित पोलिंग बूथ पर तैनात मतदान अधिकारी बृहस्पतिवार की रात बूथ से गायब हो गया। पीठासीन अधिकारी की सूचना पर पुलिस ने उसे तलाश किया तो वह नशे की हालत में घर में मिला। कार्य में लापरवाही बरतने पर सेक्टर मजिस्ट्रेट ने आरोपी मतदान अधिकारी के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

सेक्टर मजिस्ट्रेट डॉ. जुनीश कुमार ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा कि प्राथमिक विद्यालय नंबर-4 स्थित बूथ संख्या 63 के पीठासीन अधिकारी मनोहर प्रसाद ने उन्हें फोन पर सूचना दी कि मतदान अधिकारी सुरेश कुमार नौटियाल बूथ से बाहर गया है। सूचना पर उन्होंने स्वयं बूथ का निरीक्षण किया तो वह नहीं मिला। उसने फोन नहीं उठाया तो उन्होंने जोनल मजिस्ट्रेट व एआरओ/एसडीएम कोटद्वार को मामले से अवगत कराया। नायब तहसीलदार ने छानबीन की तो सुरेश कुमार घर पर मिला। वह नशे में धुत था। मतदान अधिकारी को सेक्टर मजिस्ट्रेट के हवाले कर दिया। सेक्टर मजिस्ट्रेट ने पुलिस से मामले का संज्ञान लेकर कार्रवाई के लिए कहा। पुलिस ने मतदान अधिकारी का मेडिकल परीक्षण कराया जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें