फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोर चुस्त-पुलिस सुस्त, सुरक्षा भगवान भरोसे

Sun, 18 Sep 2016 09:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कोटद्वार।
विज्ञापन
पु‌लिस - फोटो : file photo
विज्ञापन
पिछले छह माह के भीतर नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में आधे दर्जन से ज्यादा घरों और दुकानों के ताले टूट चुके हैं। इनमें से एकाध को छोड़ दें तो बाकी घटनाओं में पुलिस आरोपियों की धरपकड़ तो दूर, उनका सुराग तक नहीं लगा पाई है। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरियों की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


भले ही पुलिस क्षेत्र में कानून व्यवस्था को बेहतर रखने के लाख दावे कर रही हो, लेकिन नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में चोरियों की घटनाओं को रोकने में पुलिस पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है। पिछले छह माह के भीतर हुई आधे दर्जन से अधिक चोरियों का पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर पाई है। पुलिस की इस लापरवाही से चोरों के हौशले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं।

पूर्व में घटित चोरियां
-30 मार्च को माल गोदाम रोड पर प्राथमिक स्कूल नंबर पांच में किचन का ताला तोड़कर मध्यान्ह भोजन का सामान चोरी कर ले गए। प्रधानाचार्य की ओर से तहरीर दी गई। मुकदमा नहीं लिखा गया।
विज्ञापन

-22 अप्रैल को चोरी का एक गिरोह भाबर के गूलरझाला मंदिर से घंटेेे घड़ियाल और नकदी चोरी कर ले गए। मुकदमा पंजीकृत नहीं हुआ।
-14 अगस्त को भाबर में पांच दुकानों के ताले तोड़कर चोरों ने लाखों का सामना उड़ा दिया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद भी चोरों का सुराग नहीं लगा।
-31 अगस्त को नजीबाबाद रोड स्थित सूर्यनगर कॉलोनी में एक व्यापारी के घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी चोरी हो गई।
-10 सितंबर को नजीबाबाद रोड स्थित डिफेंस कालोनी में चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर आलमारी के अंदर रखी नकदी पर हाथ साफ कर दिया था। मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं।
विज्ञापन


सीओ कोटद्वार बचन सिंह राणा ने बताया कि चोरों की धरपकड़ के लिए पुलिस की एक टीम गठित की जा रही है। शीघ्र ही चोरियों का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें