फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटद्वार और भाबर में पुलिस फोर्स ने किया फ्लैग मार्च

विज्ञापन
भाबर क्षेत्र में फ्लैग मार्च करते पुलिस और सीआईएसएफ के जवान। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण कराने के लिए क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस और सीआईएसएफ के जवानों ने भाबर क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस ने सभी लोगों से शांतिपूर्ण ढंग और चुनाव आयोग के नियमों का पालन कर मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज पीएस नेगी के नेतृत्व में राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार भाबर से दो टुकड़ियों में पुलिस और सीआईएसएफ के करीब 130 जवानों ने त्रिलोकपुर, कलालघाटी, भीमसिंहपुर, उदयरामपुर, मानपुर, लछमपुर, जशोधरपुर, हल्दूखाता, मगनपुर, किशनपुर, झंडीचौड़ उत्तरी, झंडीचौड़ पश्चिमी, उमरावपुर, लोकमणिपुर, झंडीचौड़ पूर्वी में फ्लैग मार्च किया। इससे पूर्व महाविद्यालय के प्रांगण में चौकी इंचार्ज और सीआईएसएफ कंपनी कमांडर योगश कुमार ने चुनाव ड्यूटी में तैनात पुलिस और सीआईएसएफ के जवानों को संबोधित कर चुनाव प्रक्रिया के दौरान सतर्कता रखने के निर्देश दिए। बताया कि कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस, पीएसी, सीआईएसएफ और बीएसएफ तैनात की गई है। चुनाव के दौरान गड़बड़ी फैलाने वाले लोगों के खिलाफ सख्ती के साथ निपटा जाएगा। इस अवसर पर सीआईएसएफ के एसआई विवेक गोस्वामी, एसआई अजीत कुमार, एएसआई जीएस चुुंडावत, कांस्टेबल पवनीश कवि, धर्मेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। कोटद्वार में पुलिस उपाधीक्षक जीएल कोहली और कोतवाल विजय सिंह की अगुवाई पुलिस फोर्स ने पदमपुर सुखरो समेत भाबर क्षेत्र के कई इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें