फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: पुलिस ने पानी का मीटर चुराने वाले चोर को मय सामान पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। कोतवाली पुलिस ने जल संस्थान के स्टेशन रोड स्थित जलकल कार्यालय में हुई चोरी का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में एक शातिर चोर को मय चोरी के सामान के साथ पकड़ लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां कोर्ट के आदेश पर उसे न्यायिक अभिरक्षा में पौड़ी जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन




एसएसआई उमेश कुमार ने बताया कि 30 सितंबर को जल संस्थान के कनिष्ठ अभियंता त्रिभुवन सिंह ने कोतवाली पुलिस को एक शिकायती प्रार्थना दिया। जिसमें उन्होंने कहा कि रात को जल संस्थान कार्यालय का ताला तोड़कर किसी अज्ञात व्यक्ति ने कुछ नए व पुराने मीटर, फायर हाइड्रेंट नोजल आदि चोरी कर लिए हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए अभियोग के सफल अनावरण कर अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी करने के लिए टीम गठित करने के निर्देश कोतवाली पुलिस को दिए थे। उन्होंने बताया कि उनके नेतृत्व में गठित पुलिस टीम सीसीटीवी कैमरे खंगालने के साथ ही पतारसी सुरागरसी कर मामले में संलिप्त आरोपी सुहैल निवासी लकड़ीपड़ाव को चोरी हुए सामान समेत कौड़िया फाटक से गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से बरामद सामान में दो पुराने पानी के मीटर, 13 हाईड्रेंट नोजल, दो पुराने नल के टुकड़े शामिल हैं। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें