धुमाकोट। आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड में अपने संगठन के विस्तार और सदस्यता अभियान कार्यक्रम के तहत लैंसडाउन विधानसभा में वासुकी फाउंडेशन के अध्यक्ष पीएन शर्मा को आप में शामिल कर लिया है।
आप के गढ़वाल जोनल इंचार्ज शशिमोहन कोटनाला, गढ़वाल लोकसभा प्रभारी शिशुपाल सिंह रावत, लैंसडौन विधानसभा प्रभारी नरेंद्र गिरी ने कहा कि लैंसडौन विधानसभा में आम आदमी पार्टी मजबूत होकर उभर रही है। इस मौके पर आप के लैंसडौन विधानसभा पर्यवेक्षक वीरेंद्र गौड़, चौबट्टाखाल विधानसभा प्रभारी रणवीर रावत, आप नेता डबल सिंह रावत और राजेश सिंह बुटोला ने भी विचार रखे। आप की सदस्यता ग्रहण करने वालों में राम सिंह रावत, भगत सिंह रावत, राकेश ध्यानी, अनिल मधवाल, सुरेश उनियाल, आनंद सिंह आदि शामिल रहे।