फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी कालेज करेगा ऑनलाइन शिक्षण का राज्यव्यापी सर्वे

विज्ञापन
कोटद्वार महाविद्यायल में ऑनलाइन शिक्षण के राज्यव्यापी सर्वेक्षण के लिए प्रश्नावली जारी करती प? - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
महाविद्यालय कोटद्वार की आंतरिक गुणवत्ता सुनिश्चियन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) की पहल पर राज्यभर के सभी महाविद्यालयों में अध्ययनरत लगभग 1 लाख विद्यार्थियों से ऑनलाइन शिक्षण के बारे में फीडबैक प्राप्त करने के लिए राज्यव्यापी सर्वे शुरू हो गया है। बुधवार को प्रो. जानकी पंवार ने फीडबैक के लिए तैयार प्रश्नावली जारी की। सर्वे के नतीजों से प्रदेश में बेहतर ऑनलाइन शिक्षण नीति बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. जानकी पंवार ने बताया कि ऑनलाइन माध्यम से यह प्रश्नावली सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों को भेज दी गई है। यह राज्यव्यापी सर्वेक्षण आगामी 3 सप्ताह में पूरा कर लिया जाएगा। इसके नतीजों से राज्य की ऑनलाइन शिक्षण पद्धति को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। विश्लेषण रिपोर्ट उच्चाधिकारियों और सभी महाविद्यालयों को भेजा जाएगा।
गुणवत्ता प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. अनुराग अग्रवाल ने बताया कि विगत सत्र में कोटद्वार महाविद्यालय के विद्यार्थियों से ऑनलाइन शिक्षण के बारे में फीडबैक प्राप्त किए गए थे और उसके उत्साहवर्द्धक परिणाम भी मिले थे। अब प्रकोष्ठ ने निर्णय लिया कि इस बार उच्च शिक्षा के सभी 105 महाविद्यालयों के 1 लाख विद्यार्थियों का लक्ष्य प्राप्त किया जाए। इस मौके पर डॉ. महंत मौर्य, डॉ. सीमा चौधरी, डॉ. पीएन यादव, डॉ. अभिषेक गोयल, डॉ. आरएस चौहान, डॉ. स्मिता बडोला, अमित जायसवाल, प्रकोष्ठ के सदस्य डॉ. एमडी कुशवाहा, डॉ. स्वाति नेगी, डॉ. तनु मित्तल, डॉ. डीएस चौहान, डॉ. प्रवीण जोशी डॉ. एसके गुप्ता और डॉ. योगिता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें