फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित: पेयजल किल्लत से परेशान जौनपुर के लोगों ने किया ईई का घेराव

विज्ञापन
कोटद्वार में पेयजल किल्लत को लेकर जलसंस्थान के ईई का घेराव करते जौनपुर के लोग। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
छह दिनों से पेयजल किल्लत से जूझ रहे जौनपुर के लोगों का सब्र का बांध टूट गया। आक्रोशित लोगों ने जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता का घेराव कर विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने तत्काल पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं करने पर आंदोलन करने और भविष्य में बिल का भुगतान नहीं करने की चेेतावनी दी।
विज्ञापन

बुधवार को समाजसेवी आशीष जदली के नेतृत्व में जौनपुर के लोगों ने नजीबाबाद रोड स्थित जलसंस्थान कार्यालय पहुंचकर ईई एससी रमोला का घेराव करते कर पेयजल उपलब्ध नहीं कराए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। इस अवसर पर लोगों ने विभाग पर डिग्री कॉलेज के निकट स्थित ट्यूबवेल के संचालन में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। कहा कि बार-बार ट्यूबवेल की मोटर फूंक जाने के कारण क्षेत्रीय जनता को कई दिनों तक पेयजल किल्लत से जूझना पड़ता है। कहा कि इस दौरान विभाग लोगों के लिए पानी का टैंकर तक उपलब्ध नहीं कराता है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में गत छह दिनों से लोग पानी के लिए परेशान हैं, पानी की शिकायत करने पर विभाग के अधिकारी फोन तक उठाने को तैयार नहीं है। विभाग पानी का बिल तो वसूल रहा है, लेकिन पानी देने के समय बहाने कर रहा है। उन्होंने डिग्री कॉलेज रोड स्थित ट्यूबवेल में नई मोटर लगाने की मांग की। जिसपर ईई एलसी रमोला ने लोगों को पेयजल व्यवस्था सुचारु करने को शासन को ट्यूबवेल के लिए नई मोटर बनाने का प्रस्ताव भेजने और क्षेत्र में नियमित जलापूर्ति कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जगदीश सिंह रावत, धर्मपाल सिंह नेगी, अंजू देवी नेेगी, रेखा देवी, शोभा देवी, श्रीचंद्र बड़थ्वाल, वंदना कुकरेती, सरिता नेेगी, यतेंद्र पाल सिंह, ममता रावत, लक्ष्मी देवी, उषा चमोली, पुरुशोत्तम सुंडली, प्रदीप नेगी, दिनेश बिंजोला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें