उत्तराखंड चुनाव आयोग की ओर से उत्तराखंड में पहली पर पोल डे मॉनिटरिंग सिस्टम (पीडीएमएस) पूरी तरह से फेल साबित हुआ। ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान केंद्रों में नेटवर्क के कारण पीठासीन अधिकारी सिस्टम के माध्यम से एसएमएस नहीं भेज पाए। सिस्टम फेल होने के कारण सिस्टम के साथ जोड़े गए कर्मचारी फोन से ही अपडेट लेते रहे। ऐसे में प्रति घंटे समय पर मतदान को अपडेट नहीं किया जा सका।
मॉक वोटिंग के दौरान ही मशीनें खराब
जिले के अंतर्गत पड़ते चौबट्टाखाल में 1, पौड़ी में 1, कोटद्वार में 5, लैंसडौन में 2 ईवीएम मशीनें मॉक वोटिंग के दौरान खराब हो गई। चौबट्टाखाल सीट पर एक ईवीएम मशीन ऐसी थी, जो 100 वोट डालने के बाद खराब हो गई। इसके बाद तत्काल प्रभाव से मशीन को बदला गया।
सीडीओ वेब कास्टिंग से लेते रहे जानकारी
मतदान केंद्रों में लगे वेब कास्टिंग सिस्टम से अधिकारी कंट्रोल रूम में बैठकर जानकारी लेते रहे। अपर जिला निर्वाचन अधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे समय-समय पर जिले की छह विधानसभा सीटों से अपडेट लेते रहे।