फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास में पिछड़ा पौड़ी : जोशी

Mon, 10 Oct 2016 10:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ पौड़ी
विज्ञापन
पौड़ी में लोगों को संबोधित करते पर्यावरणविद डा. अनिल जोशी। - फोटो : amar ujala.
विज्ञापन
गांव बचाओ यात्रा’ के तहत पौड़ी पहुंचे पर्यावरणविद् डा. अनिल जोशी ने यहां कलेक्ट्रेट पर जनता को संबोधित करते हुए कहा कि जो पौड़ी गांवों के विकास का केंद्रबिंदु हुआ करता था, आज वह विकास के मामले में काफी पिछड़ गया है।
विज्ञापन


राज्य आंदोलन के धुरी रहे पौड़ी की सभी सरकारों ने उपेक्षा की। अलग उत्तराखंड बनने का सबसे नुकसान पौड़ी को ही हुआ। डा. जोशी ने कहा कि पौड़ी को राज्य के हैरीटेज का दर्जा मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिमला और पौड़ी एक समान परिस्थितियां हैं।

बावजूद शिमला राजधानी बनकर विकास की पटरी पर सरपट दौड़ी, लेकिन पौड़ी पिछड़ती चली गई। उन्होंने खाली हो रहे गांवों की पीड़ा बताई। उन्होंने लोगों से बिना कारण अपना गांव नहीं छोड़ने की अपील की। पौड़ी से यात्रा सतपुली, लैंसडोन, कोटद्वार होते हुए कुमाऊं के ऊधमसिंह नगर के लिए प्रस्थान कर गई। 
विज्ञापन


इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता पुष्कर जोशी, पूर्व विधायक बृजमोहन कोटवाल, दलवीर सिंह नेगी, ओमप्रकाश रतूड़ी, सुनील भदोला, भरोसे लाल, पूर्व नगरपालिकाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद टम्टा, उद्धव भट्ट, अनिल रावत व सुदर्शन नेगी आदि मौजूद थे। 

ये रहे यात्रा में शामिल
डा. हिमानी पुरोहित, विनोद खाती, द्वारिका सेमवाल, मनमोहन नेगी, रघुवीर कंडवाल, रागिनी, शालिनी, प्रमोद जोशी, सतेंद्र, दिनेश भारती, शुभम, विकास पंत आदि यात्रा में शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें