फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: परख परीक्षा बच्चों के सीखने की क्षमता जांचने का सरल माध्यम

Sat, 28 Nov 2026 05:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोटद्वार। परख कार्यक्रम के तहत विकासखंड एकेश्वर के शिक्षक-शिक्षिकाओं का सेमिनार अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज नौगांवखाल में आयोजित किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी गुंजन अमरोही और उप शिक्षा अधिकारी दीपक लखेड़ा के मार्गदर्शन में आयोजित सेमिनार में कक्षा स्तर की दक्षताओं को हासिल करने के लिए प्रभावी शिक्षण प्रक्रिया पर मंथन किया गया।
खंड शिक्षा अधिकारी गुंजन अमरोही ने शिक्षकों से कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान देने और उपचारात्मक शिक्षण के माध्यम से उन्हें निर्धारित दक्षताएं हासिल कराने की अपील की। उप शिक्षा अधिकारी दीपक लखेड़ा ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत केवल पाठ्यक्रम पूरा करना पर्याप्त नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोडल अधिकारी संजीव थपलियाल ने कहा कि परख परीक्षा बच्चों की सीखने की क्षमता जांचने का सरल माध्यम है। सेमिनार संयोजक यतेंद्र मोहन धस्माना ने बताया कि शिक्षकों ने गतिविधि आधारित शिक्षण, खेल-खेल में सीखने, समूह कार्य, सवाल पूछने की स्वतंत्रता, टीएलएम के प्रयोग और स्थानीय परिवेश से जोड़कर पढ़ाने के अनुभव साझा किए। इस दौरान मनोज गुसाईं, दीपिका रावत, अरविंद सिंह, कंचनबाला, पूजा, शिल्पी, शुभम डिमरी, नीरज रावत, संतोष मैठाणी और शैलेंद्र भंडारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें