फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: घटिया किस्म का निकला धान का बीज, किसानों को नुकसान

Mon, 27 Oct 2025 04:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोटद्वार। कृषि विभाग की ओर से भाबर क्षेत्र के किसानों को उपलब्ध कराए गए धान का बीज घटिया किस्म का होने का आरोप लगाया गया है। काश्तकारों का कहना है कि उन्हें नुकसान उठाना पड़ा है। वहीं, कृषि विभाग के अधिकारियों ने निरीक्षण कर कीट के कारण फसल बर्बाद होने की बात कही। उन्होंने धान की फसल बर्बाद होने की जानकारी उच्चाधिकारियों को देने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

भाबर क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नंबर-37 पश्चिमी झंडीचौड़ के पार्षद सुखपाल शाह ने बताया कि कृषि विभाग की ओर से आत्मा योजना के तहत क्षेत्र के आठ किसानों को धान के बीज उपलब्ध कराए गए थे। किसानों ने धान लगाया। किसानों को फसल में 80 प्रतिशत से ज्यादा का नुकसान उठाना पड़ रहा है। सूचना पर कृषि विभाग की ओर से न्याय पंचायत प्रभारी सौरव चौधरी व बीटीएम शशि मोहन बिंजोला ने स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि धान की फसल में कीट लगने के कारण फसल प्रभावित हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने आश्वासन दिया कि जिन किसानों को नुकसान हुआ है, उन्हें गेहूं की उन्नत किस्म का बीज विभाग उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें