फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: साथी हमारा कौन बनेगा, तुम ना सुनोगे तो कौन सुनेगा....

Mon, 27 Oct 2025 04:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। श्री श्याम मित्र मंडल कोटद्वार की ओर से श्याम जन्मोत्सव मनाया गया। बाबा के भव्य शृंगार के साथ श्री श्याम, बालाजी महाराज और सिद्धबली बाबा के भजन से वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

गोविंद नगर में समारोह स्थल पर राजस्थान से आए सीताराम शर्मा की ओर से बाबा का भव्य शृंगार किया गया। बिजनौर से आईं आकांक्षा मित्तल एवं वृंदावन धाम से आए अमन मिश्रा ने भजनों से प्रभु महिमा का गुणगान किया। इससे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन समिति के सदस्यों ने बाबा की ज्योत प्रचंड कर किया। साथी हमारा कौन बनेगा, तुम ना सुनोगे तो कौन सुनेगा..., मोर छड़ी लहराई रे रसिया ओ सांवरा..., तू कृपा कर बाबा कीर्तन करवाऊंगा..., मैं हार जाऊं ये हो नहीं सकता... सरीखे भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे।
वहीं, मध्य रात्रि में बाबा के जन्मोत्सव का केक काटा गया। कार्यक्रम में मेयर शैलेंद्र सिंह रावत, सुमन कोटनाला, मनीराम शर्मा, विनोद कुमार शर्मा, वीरेंद्र रावत, राजेंद्र अणथ्वाल, प्रमोद रावत, उद्योगपति कृष्ण कुमार कंसल, विनोद सिंघल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें