फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: तल्ला मोटाढांक से बेलगिरी आश्रम तक वाहनों का संचालन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पक्की सड़क का निर्माण कार्य पूरा, इंटरलाकिंग टाइल्स से बने 350 मीटर मार्ग पर गड्ढे व कीचड़ से मिली निजात
विज्ञापन

कोटद्वार। मालन पुल टूटने के बाद से वैकल्पिक रूप में उपयोग किए जा रहे दो किमी कंडी मार्ग का तल्ला मोटाढांक से लेकर बेलगिरी आश्रम के शिव परिवार मंदिर तक के करीब 350 मीटर मार्ग का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। मार्ग पर वाहनों का संचालन शुरू हो गया है। मार्ग का निर्माण इंटरलॉकिंंग टाइल्स से किया गया है।
बीती 13 जुलाई को मालन नदी का मोटाढांक व हल्दूखाता के बीच स्थित 325 मीटर स्पान का पुल टूट गया था। नदी के उफान में रहने के दौरान लोगों को पांच किमी कण्वाश्रम के स्टील गार्डर पुल से आवाजाही करनी पड़ रही थी। ऐसे में लोनिवि ने बीईएल मार्ग पर तल्ला मोटाढांक से हल्दूखाता के लिए पुराने पैदल व कंडी मार्ग पर रोड़ी बिछाकर व मालन नदी में ह्यूम पाइप से कॉजवे तैयार किया, जिसकी लंबाई करीब दो किमी है।
विज्ञापन

मार्ग पर मोटाढांक तल्ला में यूपी से सटे आबादी वाले इलाके में करीब 350 मीटर का पहला पैच काफी खराब था, जिससे यहां पर लोग परेशानी में आवाजाही कर रहे थे। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी के निर्देश पर लोनिवि दुगड्डा ने इस हिस्से को इंटरलाॅर्किंग टाइल्स से बनाकर पक्का कर दिया है। निवर्तमान पार्षद मनीष भट्ट, सौरभ नौडियाल, बीरेंद्र भारद्वाज, अनिल गौड़, सुनील थपलियाल, राममोहन व मनीष काला का कहना है कि कंडी मार्ग के इस हिस्से पर लोगों को कीचड़ व गड्ढों से निजात मिल गई है।
विज्ञापन


तल्ला मोटाढांक से बेलगिरी आश्रम शिव मंदिर तक करीब 350 मीटर मार्ग को इंटरलॉकिंग टाइल्स से पक्का बनाने का काम पूरा हो गया है। मार्ग पर यातायात का संचालन शुरू करा दिया गया है।
-दीपेंद्र सिंह रावत, अवर अभियंता, लोनिवि दुगड्डा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें