फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश भर में आज से चलेगा ऑपरेशन मुक्ति अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑपरेशन मुक्ति अभियान के नोडल अधिकारी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी जीएल कोहली ने रविवार को पुलिस विभाग सहित जिला बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के सदस्यों की बैठक ली। बैठक में प्रदेश भर में भिक्षावृत्ति रोकने के लिए एक अगस्त से 30 सितंबर तक चलने वाले अभियान पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

सीओ जीएल कोहली ने बताया कि 30 सितंबर तक चलने वाले ऑपरेशन मुक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य भिक्षावृत्ति में लिप्त महिलाओं और बच्चों की पहचान कर उन्हें भिक्षावृत्ति से बाहर निकालना है। इस अभियान में तीन चरणों में कार्य किया जाएगा। पहले चरण में भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों व उनके परिजनों की पहचान, बच्चों को स्कूल अथवा डे केयर में दाखिला देने के लिए प्रेरित करना है। दूसरे चरण में स्कूल कालेजों, सार्वजनिक स्थानों, धार्मिक स्थलों सहित अन्य स्थानों पर विभिन्न माध्यमों से जन जागरूकता अभियान और तीसरे चरण में बच्चों को भिक्षावृत्ति से हटाकर उनके माता-पिता की काउंसिंलिंग कर बच्चों को शिक्षा प्रदान करना, उनके माता-पिता को रोजगार दिलाने का प्रयास करना शामिल है। कहा कि इस अभियान की थीम ‘भिक्षा नहीं शिक्षा दें’ और सपोर्ट टु एडुकेटेड चाइल्ड रहेगी। इस मौके पर बाल कल्याण समिति के सदस्य विमल ध्यानी, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के प्रभारी उपनिरीक्षक सुमनलता, उपनिरीक्षक कृपाल सिंह, महिला कांस्टेबल विद्या मेहता, योगेंद्र सिंह, मुकेश कुमार, आशीष बिष्ट, कोमल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें