फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: पात्र परिवारों के नाम हटाए जाने पर जताई आपत्ति

Sat, 25 Jul 2026 05:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, दोबारा सर्वे की मांग
विज्ञापन

विधवा और जरूरतमंद परिवारों को योजना से जोड़ने की उठाई मांग
कोटद्वार/कण्वघाटी। नगर निगम के वार्ड संख्या-37 झंडीचौड़ पश्चिमी के पार्षद सुखपाल शाह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उपजिलाधिकारी संदीप कुमार को ज्ञापन सौंपकर राशन कार्ड सत्यापन के दौरान पात्र परिवारों के नाम हटाए जाने पर आपत्ति जताई। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि ऐसे सभी गरीब, विधवा और जरूरतमंद परिवारों का दोबारा सत्यापन कर उन्हें पुनः खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ दिलाया जाए।
पार्षद सुखपाल शाह ने कहा कि अपात्र लोगों के नाम हटाना उचित है लेकिन वास्तविक पात्रों को योजना से वंचित करना अन्याय है। उन्होंने कहा कि कई परिवार केवल विधवा पेंशन या सीमित सहायता पर निर्भर हैं और राशन कार्ड कटने से उनके सामने रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन में सुमित्रा देवी, सुलोचना देवी, देवेश्वरी देवी समेत कई जरूरतमंद महिलाओं के नाम शामिल करते हुए उन्हें पुनः बीपीएल अथवा सफेद राशन कार्ड श्रेणी में शामिल करने की मांग की गई। इस दौरान वार्ड-39 की पार्षद सीता देवी, कृष्ण चंद खंतवाल, पूर्व प्रधान पुष्पा देवी, आनंद घिल्डियाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें