राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार में केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री का पुतला फूंकते एनएसयूआई कार्यकर्ता।
- फोटो : amar ujala.
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सीबीसीएस सिस्टम के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावडेकर का पुतला फूका। महाविद्यालय परिसर में आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सूरज प्रसाद कांती ने कहा कि स्नातक स्तर पर सीबीसीएस सिस्टम औचित्यहीन है।
एक साल बीत जाने के बाद भी केंद्र सरकार ने सीबीसीएस सिस्टम की बुक्स की व्यवस्था नहीं की है, जिससे छात्र-छात्राओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि महाविद्यालयों से जल्द ही सेमेस्टर सिस्टम को वापस लिया जाए।
इस मौके पर वक्ताओं ने बीएड़ पाठ्यक्रम को एक वर्ष के स्थान पर दो वर्ष करने व फीस बढ़ाने पर भी रोष व्यक्त किया। पुतला दहन कार्यक्रम में अमन रावत, अमित राज रावत, नरेश कोटनाला, हिमांशु वर्मा, नमन रस्तोगी, मुकेश नेगी व तरुण नेगी आदि मौजूद रहे।