फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: नीति आयोग के केंद्रीय प्रभारी ने परखी विकास योजनाएं

Tue, 21 Jul 2026 05:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
दुगड्डा (कोटद्वार)। नीति आयोग के केंद्रीय प्रभारी अमित शर्मा ने भ्रमण के दूसरे दिन आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत संचालित योजनाओं और प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों (केपीआई) की प्रगति का जायजा लिया।
विज्ञापन

ब्लॉक सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने विभागवार प्रगति का अवलोकन करते हुए नियमित मॉनिटरिंग, समयबद्ध डेटा अद्यतन और विभागों के बेहतर समन्वय पर बल दिया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने। इससे पूर्व उन्होंने जीआईसी, दुगड्डा का भ्रमण कर शिक्षकों और विद्यार्थियों से संवाद किया।
इससे पूर्व पहले दिन उन्होंने बल्ली और उतिर्च्छा क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्र, बकरीबाड़ा व विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला विकास अधिकारी रमेश चंद्र, बीडीओ बीडी रतूड़ी, खंड शिक्षा अधिकारी वर्षा भारद्वाज मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें