कोटद्वार। विद्या भारती से संबद्ध हेमनदास सरस्वती शिशु मंदिर, जानकीनगर में हरेला पखवाड़े के तहत चित्रकला, भाषण एवं निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
चित्रकला प्रतियोगिता में प्रियांशु, कृष्णा सैनी, ऋषाक, खिलेंद्र, रौनिक, सृष्टि, देवांश कनोरिया और नैतिक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में रौनिक, शिवांश रावत, आराध्या रावत और आरोही विजेता रहे, जबकि निबंध प्रतियोगिता में भूमि, इशित, अदिता और भवानी ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
मुख्य अतिथि एवं आधारशिला रक्तदान समूह के संरक्षक दलजीत सिंह ने रक्तदान को सबसे बड़ा दान बताया। देवभूमि पहल समिति के अध्यक्ष शिवम नेगी ने पौधरोपण के साथ संरक्षण पर जोर दिया। इस मौके पर महासचिव उत्कर्ष नेगी, प्रधानाचार्य महेंद्र गौड़, प्रयाग दत्त चमोली, अंचल कुमार अग्रवाल, योगेश नेगी, मनोज जोशी, गीता रावत, सुनीता पंत, कीर्ति द्विवेदी, अंजू चमोला, दीक्षा, पूजा चतुर्वेदी, हेमा पांडे आदि मौजूद रहे। संवाद