फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही : गैस की जगह महिला को थमा दी मिर्गी की दवा

Tue, 21 Jul 2026 06:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने बेस अस्पताल में किया हंगामा, जांच के आदेश
विज्ञापन

कोटद्वार। बेस अस्पताल में औषधि वितरण केंद्र की गंभीर लापरवाही सामने आई है। चिकित्सक द्वारा गैस की दवा लिखे जाने के बावजूद महिला को कथित तौर पर मिर्गी के दौरे में दी जाने वाली दवा थमा दी गई। घर पहुंचने पर महिला के बेटे ने दवा देखकर संदेह जताया। इसके बाद परिचित दवा विक्रेता से जांच कराने पर पता चला कि यह गैस की नहीं बल्कि मिर्गी की दवा है। जानकारी मिलते ही महिला अपने परिचितों के साथ अस्पताल पहुंची और औषधि वितरण केंद्र पर जमकर हंगामा किया।
दोपहर करीब एक बजे महिला दोबारा अस्पताल पहुंची और औषधि वितरण केंद्र पर विरोध जताया। आरोप है कि हंगामे के दौरान केंद्र पर तैनात फार्मासिस्ट और महिला कर्मचारी काउंटर बंद कर वहां से चले गए। महिला चिकित्सक के कक्ष में भी जा घुसे। उधर, बेस अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजय सिंह ने बताया कि महिला ने गैस की दवा के स्थान पर दूसरी दवा दिए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, संबंधित फार्मासिस्ट का कहना है कि उन्होंने ऐसी कोई दवा महिला को नहीं दी। उन्होंने कहा कि संबंधित दवा सामान्य मरीजों को नहीं दी जाती और विशेष परिस्थितियों में ही उपलब्ध कराई जाती है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। यदि जांच में किसी कर्मचारी की लापरवाही सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें