फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: इग्नू में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ी

Tue, 21 Jul 2026 06:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएफआरएस कार्यक्रम शुरू, नए प्रवेश और पुन: पंजीकरण का मौका
विज्ञापन

कोटद्वार। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई 2026 सत्र के लिए नवीन प्रवेश एवं पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 जुलाई कर दी है। इसके साथ ही विश्वविद्यालय ने इस सत्र से बैचलर ऑफ रूरल स्टडीज़ (बीएफआरएस) नामक नया स्नातक कार्यक्रम भी शुरू किया है।
इग्नू अध्ययन केंद्र कोटद्वार के सहायक समन्वयक डॉ. एससी बहुगुणा ने बताया कि जो विद्यार्थी अब तक प्रवेश नहीं ले सके हैं। उनके लिए यह महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने सभी पात्र अभ्यर्थियों से समय रहते प्रवेश या पुनः पंजीकरण कर अपने शैक्षणिक भविष्य को नई दिशा देने की अपील की। उन्होंने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर स्टूडेंट सर्विस के एडमिशन अनुभाग के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विभिन्न पाठ्यक्रमों की विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट के प्रोग्राम अनुभाग में उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रवेश की पुष्टि होने के बाद पात्र छात्र-छात्राएं राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (एनएसपी) के माध्यम से भारत सरकार की विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों को अपना स्वयं का ई-मेल पता और मोबाइल नंबर दर्ज करना चाहिए। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी इग्नू के आधिकारिक यू-ट्यूब चैनल पर भी उपलब्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें