फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम के पार्षदों का कोतवाली में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
वार्ड 32 शिवराजपुर के पार्षद मनोज पांथरी के साथ पुलिस कर्मियों के अभद्र व्यवहार से आक्रोशित नगर निगम के पार्षदों ने पुलिस के खिलाफ जुलूस निकालकर कोतवाली में प्रदर्शन किया। उन्होंने सीओ को ज्ञापन सौंपकर अभद्रता करने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को पार्षद नगर निगम कार्यालय में एकत्र हुए। उन्होंने कार्यालय से कोतवाली तक पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने हुए जुलूस निकालाकर कोतवाली में प्रदर्शन किया। पार्षदों ने साथी के साथ अभद्रता करने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई करने की मांग की। इस बीच कोतवाली पहुंचे सीओ के समक्ष नाराजगी व्यक्त करते पार्षद मनोज पांथरी ने बताया कि शनिवार को तड़ियाल चौक पर महिला एसआई के साथ पुलिस कर्मी चेकिंग अभियान चला रहे थे। उसी समय वह नगर निगम कार्यालय से अपने घर जा रहे थे। तभी पुलिस कर्मी ने रोककर हेलमेट नहीं होने का कारण जानने लगे। उन्होंने पुलिस कर्मी को अपना परिचय देते हुए कहा कि उसके चेहरे पर एलर्जी हो रखी है और डॉक्टर ने उसको हेलमेट नहीं लगाने की सलाह दी है। जिसपर उसने गाली गलौच शुरू कर दी। जिसके कारण उनके सम्मान को ठेस पहुंची है।
पार्षदों ने सीओ के समक्ष नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस का व्यवहार पार्षदों और अन्य लोगों के साथ सही नहीं है। इसलिए ऐसे पुलिस कर्मियों को तत्काल कोतवाली से हटा दिया जाना चाहिए। पार्षदों ने सीओ को पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया। कहा ऐसा नहीं होने पर क्षेत्रीय जनता को साथ लेकर कोतवाली में आंदोलन किया जाएगा। सीओ अनिल जोशी द्वारा पुलिस कर्मियों को कोतवाली से हटाने के आश्वासन दिए जाने के बाद पार्षद शांत हुए। इस अवसर पर पार्षद विपिन, सौरभ, कुलदीप, कमल, जयदीप, कुलदीप, गायत्री, धीरज, मनीष, वीना, सुखपाल, अनिल, प्रवेंद्र, मिनाक्षी, पिंकी, नीरूबाला, कविता, आशा, राकेश, विवेक, दीपक, भाजपा जिला मंत्री वीरेंद्र रावत, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अमित भारद्वाज, मंजू जखमोला, गुड्डू चौहान, रमेश भंडारी, संजय खंतवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें