फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरदोत्सव में सक्रिय भूमिका निभाने वाले 1

विज्ञापन
नगर निगम की मेयर के साथ शरदोत्सव में उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित शिक्षक। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
नगर निगम की ओर से आयोजित शरदोत्सव में मार्च पास्ट, क्रॉस कंट्री दौड़, कला प्रतियोगिता सहित स्वच्छता कार्यक्रम में सक्रिय रूप से प्रतिभाग कर उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विद्यालयों के 18 शिक्षकों को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

रविवार को नगर निगम सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में मेयर हेमलता नेगी ने शिक्षकों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नगर में सांस्कृतिक गतिविधियों सहित खेलों के बढ़ावे के साथ नगर को स्वच्छ रखने के लिए निगम के द्वारा समय-समय पर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। शरदोत्सव में भी विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग तो किया ही शिक्षकों के द्वारा भी अपनी भूमिका का बखूबी निर्वहन किया गया। पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि लोक संस्कृति को बढ़ावा दिए जाने तथा बच्चों को खेलों के प्रति रुझान बढ़ाने सहित स्वच्छता, बेटी पढ़ाओ, बेटी पढ़ाओ एवं नशे के खिलाफ चलाए जाने वाले कार्यक्रमों को उनके द्वारा लगातार प्रोत्साहित किया जाता रहेगा। इस मौके पर निगम के पार्षदों के अलावा जिलाध्यक्ष डॉ चंद्रमोहन खर्कवाल, नगर अध्यक्ष संजय मित्तल, डॉ नदं किशोर जखमोला, जिला पंचायत सदस्य भरत सिंह नेगी, मदन सिंह रावत, जितेंद्र भाटिया सहित कई लोग मौजूद रहे।
ये हुए सम्मानित
शिक्षक विनोद पंत, सिद्धार्थ कोटनाला, महेश कुकरेती, अल्का बिष्ट, रेनू गौड़, दीपक नेगी, वागंबर सिंह रावत, नरेश देवरानी, सुरेश सिंह, सतपाल असवाल, मान सिंह थापा, प्रभाकर रावत, योगेश रावत, पूनम, संजीव चंद्र, मुकेश सुंदरियाल, रिशिका नेगी और पूर्व प्रधानाचार्य बलवीर सिंह रावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
- फोटो समाचार
जारी- नरेश थपलियाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें