फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबलिग किशोरी के साथ की छेड़खानी, आरोपी शिक्षक के खिलाफ पोक्सों में मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। नगर निगम क्षेत्र के एक वार्ड में शिक्षक द्वारा एक नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। मामले में पीड़िता की ओर से बाजार चौकी पुलिस को तहरीर दे दी गई है। बाजार चौकी पुलिस ने पीड़िता का यहां बेस अस्पताल में मेडिकल कराया। मामले में पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ पोक्सो की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत एक वार्ड में परिवार सहित किराए में रह रही 15 वर्षीय एक नाबालिग ने बाजार चौकी पुलिस को शनिवार को तहरीर दी। तहरीर में कहा गया कि एक शिक्षक ने उसके साथ छेड़छाड़ की है। आरोपी शिक्षक सतपुली क्षेत्र के एक विद्यालय में तैनात है। आरोपी शिक्षक के साथ उसके पिता के घनिष्ठ संबंध हैं। लंबे समय से शिक्षक का उनके घर में आना-जाना है। उसने कहा कि आरोपी शिक्षक उनके घर आकर उसके साथ अक्सर छेड़छाड़ करता था, जिससे वह मानसिक तनाव में आ गई थी। इस दौरान उसने दो बार अपने हाथ की नसें भी काट दीं। हाल ही में दोबारा नसें काटने पर परिजनों ने उससे पूछताछ की तो लड़की ने अपनी भाभी को उसके साथ हुई घटना की जानकारी दी। बाजार चौकी प्रभारी एसआई कमलेश शर्मा ने बताया कि मामले में आरोपी शिक्षक के खिलाफ पोक्सो की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें