फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ सूत्री मांग को लेकर मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
कोटद्वार तहसील में अपनी आठ सूत्री मांगो के समर्थन में प्रदर्शन करते मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
उत्तराखंड मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ जनपद शाखा के आह्वान पर पदोन्नति पर लगी रोक को हटाने सहित आठ सूत्रीय मांग को लेकर कोटद्वार के कर्मियों ने एक दिन की हड़ताल की। उन्होंने तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन कर सरकार से उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

बुधवार को संघ के कोटद्वार शाखा के कर्मचारी तहसील परिसर में एकत्र हुए। उन्होंने अपनी आठ सूत्री मांग को लेकर प्रदर्शन कर धरना दिया। इस अवसर पर कर्मचारियों ने सरकार पर उनकी उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि वे लंबे समय से अपनी जायज मांगों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनपर कार्रवाई नहीं हो रही है। जिसके कारण कर्मचारियों में असंतोष की भावनाएं जागृत हो रही हैं। उन्होंने सरकार से पदोन्नति में लगी रोक को तत्काल हटाते पदोन्नति के आदेश जारी करने, यू-हेल्थ स्मार्ट कार्ड की सुविधा केंद्र सरकार की तर्ज पर सेवारत/ सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए लागू करने, सरकारी अस्पतालों से रेफर करने की बाध्यता समाप्त करने, सेवा में शिथिलीकरण की पूर्ववर्ती व्यवस्था को यथावत लागू करने, प्रदेश के समस्त कर्मियों को पूरे सेवाकाल में न्यूनतम तीन पदोन्नतियां अनिवार्य रूप से प्रदान किया जाने, एक अक्तूबर से लागू अंशदायी पेंशन योजना के स्थान पर पुरानी पेंशन व्यवस्था शीघ्र बहाल करने और स्थानांतरण अधिनियम में राज्य के कर्मियों, जिनकी सेवानिवृत्ति को एक वर्ष हो उनको उनके ऐच्छिक स्थान पर अनिवार्य रूप से स्थानांतरित करने का प्रावधान करने की मांग की।
इस अवसर पर संघ के कोटद्वार शाखा अध्यक्ष प्रवीण सिंह रावत, चेतन सिंह, अरुण कुमार, नागेंद्र प्रसाद कोटियाल, पुष्कर सिंह सुटयाल, अनवर अहमद, मंजू शर्मा, महेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें