दुगड्डा (कोटद्वार)। जीजीआईसी दुगड्डा में उत्तराखंड बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में उच्च स्थान पाने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया।
बृहस्पतिवार को विद्यालय में सम्मान समारोह का उद्घाटन मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्रधानाचार्या जाहिदा असलम अंसारी ने कहा कि शिवानी चौहान ने हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में प्रथम दस में स्थान पाकर विद्यालय का नाम रोशन किया। उन्होंने शिवानी चौहान को फूलमाला पहनाकर व स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। प्रधानाचार्या ने बताया कि 23 छात्राओं में 12 छात्राओं ने प्रथम स्थान व 10 छात्राओं ने द्वितीय स्थान पाया।
प्रधानाचार्या ने कहा कि इंटरमीडिएट का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा। 27 में से 23 छात्राओं ने प्रथम, चार छात्राओं ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। एलटी पद पर तैनात शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम में अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया। परीक्षा प्रभारी आशा रावत, बबीता रावत ने भी छात्राओं को बधाई दी। संवाद