फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: 12वीं में कान्वेंट स्कूल की अदिति ने किया टॉप

Thu, 30 Apr 2026 06:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
गणित वर्ग में आस्था व वाणिज्य वर्ग में माधव भाटिया रहे अव्वल
विज्ञापन

कोटद्वार। सीआईएससीई बोर्ड के आईएससी की 12वीं बोर्ड परीक्षा में जीव विज्ञान की छात्रा अदिति रावत ने सर्वाधिक 98 प्रतिशत अंक हासिल किया।

सेंट जोसेफ कान्वेंट स्कूल में गणित वर्ग में 96.5 प्रतिशत अंकों के साथ आस्था खंतवाल व अभिज्ञान बिंजोला ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। 96.25 प्रतिशत अंकों के साथ चैतन्य जखमोला द्वितीय व 95.25 प्रतिशत अंकों के साथ आदित्य कुमार तीसरे रहे। जीव विज्ञान वर्ग में 97.75 प्रतिशत अंकों के साथ सान्वी ढौंडियाल दूसरे व 97 प्रतिशत अंकों के साथ प्रगति ध्यानी तृतीय रही।
विज्ञापन

वाणिज्य वर्ग में 96.50 प्रतिशत अंकों के साथ माधव भाटिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 94.25 प्रतिशत अंकों के साथ वन्या माहेश्वरी द्वितीय व 92.25 प्रतिशत अंकों के साथ श्रीयांशी भदूला तृतीय रहे। विद्यालय के प्रबंधक फादर येकुम चेरिल व प्रधानाचार्य सिस्टर लेनिट ने मेधावी छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर व बुके देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें