फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईसी पोखड़ा के मेहरबान सिंह दूसरी बार बने पीटीए अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक पोखड़ा के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज सकनोलीखाल में शिक्षक अभिभावक संघ का चुनाव हुआ, जिसमें मेहरबान सिंह नेगी को दूसरी बार पीटीए अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य सत्यप्रकाश कोहली को उपाध्यक्ष, अभय राज को सचिव और गायत्री देवी को कोषाध्यक्ष चुना गया। नव नियुक्त अध्यक्ष ने कहा कि विद्यालय के विकास के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व शिक्षक स्व. चंद्रबल्लभ बहुखंडी, ग्राम नौगांव की स्मृति में उनकी पत्नी मंजू देवी ने प्रधानाचार्य कार्यालय के लिए 31 हजार रुपये का फर्नीचर भेंट किया। पूर्व छात्र आशीष सिंह नेगी ने विद्यालय को 20 हजार रुपये का लेजर प्रिंटर भेंट किया। प्रोफेसर जन्मेजय एवं उनके शिष्यों ने विद्यालय के बच्चों को योग करवाया। कार्यक्रम में एसएमसी अध्यक्ष थमन सिंह नेगी, संतोषी देवी, बिन्नी देवी, ललिता देवी, सरिता देवी, शशी देवी, सुरेंद्र भदोला, चंद्रमोहन भदोला, देवेंद्र सिंह, मुकेश चंद्र, नरेश चंद्र आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता गौरव जोशी ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें