फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: मवाकोट-कण्वाश्रम मार्ग का हो डामरीकरण

Sun, 23 Jun 2024 07:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

यूकेडी कार्यकर्ताओं ने दूसरे दिन भी कई मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। कण्वाश्रम में पर्यटन विकास समेत कई मांगों को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने भाबर क्षेत्र के अंतर्गत मवाकोट चौराहे पर रविवार को दूसरे दिन भी प्रदर्शन कर धरना दिया। उन्होंने सरकार से मवाकोट-कण्वाश्रम रोड पर टाइल्स बिछाने के बजाय हॉटमिक्स से डामरीकरण कराने की मांग की।
विज्ञापन

रविवार को धरनास्थल पर हुई सभा में यूकेडी के संरक्षक डॉ. शक्तिशैल कपरवाण ने कहा कि वन एवं वन्यजीव संबंधी कड़े व अव्यवहारिक कानूनों के कारण क्षेत्र में सड़कों, सिंचाई नहरों, पेयजल, बिजली आदि मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। वहीं अन्य विकास कार्य भी अवरूद्ध पड़े हैं। बौद्धिक प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष प्रवेश चंद्र नवानी व महानगर अध्यक्ष पुष्कर सिंह रावत ने कहा कि टाइल्स कमजोर होती है और तीन माह में ही टूट जाएंगी। उन्होंने सरकार से मवाकोट-कण्वाश्रम वैकल्पिक मार्ग पर टाइल्स के बजाय हॉटमिक्स से डामरीकरण करने की मांग उठाई। जग दीपक सिंह रावत और राजेंद्र पंत ने कहा कि राजाजी नेशनल पार्क व कॉर्बेट पार्क में हाथी और शेर की परियोजनाओं का क्षेत्रफल न बढ़ाया जाए। प्रदर्शन करने वालों में सर्वेंद्र काला, सत्यपाल सिंह नेगी, भारत मोहन काला, गुलाब सिंह रावत, कमलेश कुकरेती, सतेंद्र नेगी, रामचंद्र सिंह, द्वारिका काला, प्रेम सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें