फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: यूकेडी मार्गदर्शन बोर्ड की चिंतन बैठक में कई प्रस्ताव पारित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। यूकेडी मार्गदर्शन बोर्ड की ओर से आयोजित चिंतन बैठक में उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों से आए प्रतिनिधियों ने गंभीर और महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन किया।

बृहस्पतिवार को मवाकोट स्थित बैंक्वेट हॉल में आयोजित चिंतन बैठक में उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ नेताओं ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित किया और इंद्रमणि बडोनी को पुष्पांजलि अर्पित की। यूकेडी के संरक्षक और मार्गदर्शक बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. शक्तिशैल कपरवाण ने कहा कि चिंतन बैठक का उद्देश्य दल और जनता के बीच संवाद, सामंजस्य और समन्वय स्थापित करना है। यूकेडी का लक्ष्य 2027 तक चुनाव में कम से कम 25 प्रतिशत वोट अर्जित करना है। जिससे यूकेडी सत्ता का हिस्सा बन सके और यूकेडी का घोषणा पत्र उत्तराखंड में लागू हो सके। यूकेडी का लक्ष्य स्कूल, कॉलेज, पंचायत और वार्डों में संगठन स्थापित कर वोट बैंक विकसित करना है।
विज्ञापन


चिंतन बैठक की अध्यक्षता करते हुए ऋषिकेश से आए मोहन सिंह असवाल ने कहा कि चिंतन बैठक महत्वपूर्ण साबित होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं की निराशा को आशा में बदलने का आह्वान किया। कहा कि पहाड़ी क्षेत्र में आईटी पार्क और मैदानी क्षेत्र में बड़े उद्योगों की स्थापना करके बेरोजगारी को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन




चिंतन बैठक में उत्तराखंड में सशक्त भू-कानून लागू करने, मूल निवास 1950 लागू करने, सरकारी गैर, सरकारी विभागों में उत्तराखंड के मूलनिवासी बेरोजगारों को नियुक्त करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों में प्रस्ताव पारित किए गए। कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पहाड़ की संस्कृति पहचान की रक्षा की जाएगी। इस दौरान जगदीपक रावत, सरिता पुरोहित, बीपी भट्ट, चौधरी ब्रजवीर सिंह, रविंद्र वशिष्ठ, हरेंद्र सिंह रौथाण और भुवन जोशी आदि ने विचार व्यक्त किए। संचालन प्रवेश चंद्र नवानी और सत्य प्रकाश भारद्वाज ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें