कोटद्वार। कण्वनगरी कोटद्वार में पहली बार पूर्णकालिक गढ़वाली नाटक ‘मधु मंडाण’ का मंचन किया गया। राइजिंग उत्तराखंड फोरम की पहल नगर निगम ऑडिटोरियम में दिल्ली की संस्था दि हाई हिलर्स ग्रुप ने नाटक का मंचन किया। संस्था के अध्यक्ष डॉ. सतीश कलेश्वरी लिखित और रमेश ठंगरियाल निर्देशित इस नाटक ने हास्य-व्यंग्य के जरिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
नाटक में गढ़वाली फिल्मों के कलाकार राकेश गौड़, बृजमोहन बेदवाल, रमेश ठंगरियाल, गीता गुसाईं नेगी, ममता कर्नाटक, गिरधारी रावत, उमेश बंदूनी, दर्शन सिंह रावत, अंजु भंडारी, आईपी उनियाल, रामपाल किमोली, अंजु पुरोहित और बाल कलाकार एकाग्र कलेश्वरी सहित अन्य कलाकारों ने अभिनय किया। तकनीकी पक्ष की जिम्मेदारी निर्देशक के साथ अखिलेश भट्ट और अक्ष रामपाल ने संभाली।
कार्यक्रम में मयंक प्रकाश कोठारी, अभिलाषा भारद्वाज, रंजना रावत, गिरिराज सिंह रावत, बीरेंद्र सिंह रावत, गीता नेगी, सुनीता कोटनाला, अनीता आर्य और डॉ. भास्कर बौद्ध विशिष्ट अतिथि रहे।