फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: पेट्रोल पंप पर लटका ताला, वाहन स्वामी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बैजरो। विकासखंड के अंतर्गत गुडिंडा में संचालित होने वाले पेट्रोल पंप पर ताला लटका होने से वाहन चालकों को पेट्रोल एवं डीजल के लिए भटकना पड़ रहा है। पेट्रोल पंप स्वामी की ओर से नियमानुसार वार्षिक सत्यापन नहीं कराने से ये स्थिति बनने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन




राष्ट्रीय राजमार्ग 121 काशीपुर-बुआखाल पर स्थित गुडिंडा पेट्रोल पंप पर गत एक माह से ताला लटका है। यहां से सबसे नजदीकी पेट्रोल पंप 105 किलोमीटर दूर रामनगर में है। जिसके चलते वाहन चालकों को पेटी डीलरों के पास जाने को मजबूर होना पड़ता है। वाहन चालक अनूप पटवाल का कहना है पेट्रोल-डीजल नहीं मिलने के कारण स्थानीय लोगों सहित बाहर से आने वाले वाहन स्वामियों को पेटी डीलरों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। वहीं, पेट्रोलियम पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर भी मन में संदेह बना रहता है। बीरोंखाल के अंतर्गत लगभग 200 से ज्यादा टैक्सियां व सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन चलते हैं। वाहन चालकों ने शीघ्र पेट्रोल पंप संचालित किए जाने की मांग पूर्ति विभाग से की है। जिला पूर्ति अधिकारी अरुण वर्मा का कहना है कि संबंधित पेट्रोल पंप के मालिक ने पंप का वार्षिक सत्यापन नहीं कराया है। जिसके चलते पेट्रोल पंप संचालन की अनुमति नहीं होने के कारण पेट्रोल पंप बंद है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें