खूनीबड़ में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि
कोटद्वार और आसपास के क्षेत्रों में कई वर्षों से वर्ग चार की भूमि में रह
रहे हैं, लेकिन उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था। कई
वर्षों से स्थायी आवास बनाकर रहने वाले लोग कई सालों से भूमि का मालिकाना
हक देने की मांग कर रहे थे।
प्रदेश सरकार ने इसका संज्ञान लेते हुए भूमिहीन
लोगों को मालिकाना हक देने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि इन लोगों को
इंदिरा आवास, विधवा, विकलांग, वृद्धा, गौरा कन्याधन सहित छात्रवृत्ति
योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। बिजली, पानी से वंचित लोगों को आसानी से इस
मूलभूत सुविधा का लाभ मिल सकेगा। कहा कि प्रदेश एवं केंद्र में जब भी
कांग्रेस की सरकारें रहीं है, गरीबों के हित में निर्णय लिए गए और योजनाओं
का लाभ दिलाया गया।
उन्होंने कहा कि जब से केंद्र में भाजपा की सत्ता आई
है तब से अनुसूचित जाति, जनजाति सहित ओबीसी के छात्रों को मिलने वाली
छात्रवृत्ति के एक अरब 145 करोड़ रुपये की धनराशि रिलीज करने से इनकार कर
दिया है।
इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख सुरेश असवाल, प्रदेश सचिव कृष्णा
बहुगुणा, गिरिराज किशोर हिंदवाण, दिनेश रावत, दयाशंकर फुलारा, मनवर सिंह
आर्य, शंकेश्वर प्रसाद, दिनेश रावत, विनोद रावत, प्रमोद चौधरी सहित कई लोग
मौजूद थे।