फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्दूखाता चौराहा बने वीरचंद्र सिंह गढ़वाली चौक

Tue, 09 Feb 2016 10:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
  मंगलवार को भेजे पत्र में संस्था अध्यक्ष अमर प्रभाकर ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री की ओर से कण्वाश्रम को भव्य रूप देने के लिए जनता से सुझाव मांगे जा रहे हैं। इसलिए संस्था ने यह सुझाव दिया कि कण्वाश्रम जाने के लिए हल्दूखाता चौक से होकर गुजरना पड़ता है। यदि कण्वाश्रम को भव्व रूप देना है तो उससे पहले हल्दूचौक का सुंदरीकरण कर यहां वीरचंद्र सिंह गढ़वाली की मूर्ति लगाकर चौक का नाम बदला जाए। जिससे कण्वाश्रम के साथ-साथ लोग पेशावर कांड के महानायक को भी याद करें।
विज्ञापन


साथ ही चौक से तीन किलोमीटर आगे प्राकृतिक सहस्त्रधारा का विकास कर लोगों को बताया जाए कि उसमें नहाने से त्वचा रोगों से मुक्ति मिलती है। जिससे यह क्षेत्र पर्यटन के रूप में विकसित हो सके। सहस्त्रधारा से थोड़ा आगे ठण्डू पाणी बारहमासी अविरल स्रोत है। जिससे कण्वाश्रम-पौखाल जिला परिषद पैदल मार्ग के यात्री अपनी प्यास बुझाते हैं। इसका रख रखाव कर उसे यात्रियों के लिए सुलभ बनाया जाए। साथ ही कण्वाश्रम-सिमलना-महाबगढ़ सड़क मार्ग का भी निर्माण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें