फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटद्वार में ‘परीक्षा पर चर्चा‘का सजीव प्रसारण

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के विभिन्न विद्यालयों में बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम के तीसरे संस्करण का सजीव प्रसारण दिखाया गया।
विज्ञापन

सोमवार को जीआईसी कोटद्वार, जीआईसी जयदेवपुर सिगड्डी और एमकेवीएन कण्वघाटी में बच्चों ने परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विद्यार्थियों को तनावमुक्त होकर अध्ययन करने और परीक्षा में शामिल होने के निर्देश दिए। साथ ही युवा पीढ़ी को देश का भविष्य बताते हुए सही मायनों में अध्ययन करने को कहा। इस दौरान छात्रों ने प्रधानमंत्री से विभिन्न विषयों पर पूछे गए प्रश्नों एवं उनके उत्तरों को ध्यानपूर्वक सुना। प्रधानमंत्री ने बच्चों एवं अभिभावकों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देकर उनकी समस्याओं के उपाय भी बताए। प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम में टाइम मैनेजमेंट, अपने लक्ष्य पर डटे रहना और आधुनिक तकनीकी का सही इस्तेमाल किस तरह किया जाए आदि विषयों पर चर्चा की। जीआईसी कोटद्वार के शिक्षक संतोष नेगी ने बताया कि विद्यालय के कक्षा दस और कक्षा बारह के 150 , जीआईसी जयदेवपुर सिगड्डी के सहायक अध्यापक राजीव शर्मा ने बताया कि विद्यालय के कक्षा दस और कक्षा बारह के 60 बच्चों ने सजीव प्रसारण देखा है। एमकेवीएन कण्वघाटी की प्रधानाचार्या आरती कंडवाल ने कहा कि इस कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र प्रिंस कुकरेती ने प्रतिभाग किया। विद्यालय में कक्षा छह से कक्षा 12 तक के बच्चों ने कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें