फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: प्रशिक्षण वर्ग में सीखे दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) का दो दिवसीय प्रांतीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग पदमपुर स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित हुआ। आठ सत्रों में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं ने दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने के गुर सीखे। प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन मुख्य अतिथि मेयर शैलेंद्र सिंह रावत ने किया। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को स्वावलंबी बनाने के लिए हम सब को कार्य करना होगा। सक्षम के राष्ट्रीय सहसचिव अभय प्रांगल ने कहा कि कार्यकर्ता समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं। अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दयाल सिंह पंवार ने की। प्रांत सचिव कपिल रतूड़ी ने कार्यकर्ता स्वभाव एवं संपर्क, प्रांत सह सचिव अनंत प्रकाश मेहरा ने आयाम प्रकोष्ठ एवं दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 के बारे में बताया।
विज्ञापन

दूसरे दिन का उद्घाटन सक्षम के कोटद्वार इकाई के संरक्षक गिरिराज सिंह रावत ने किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष की सहमति से प्रांत अध्यक्ष ललित पंत ने सर्वसम्मति से डॉ. अतुल गुप्ता को प्रांत संरक्षक, सतेंद्र सिंह को प्रांत उपाध्यक्ष, वीरेंद्र मुंडेपी को प्रांत कोषाध्यक्ष, लता पंत को प्रांत सह महिला प्रमुख, नीलम जुयाल को जिला उपाध्यक्ष पौड़ी, सुरेंद्र सिंह रावत को जिला सचिव पौड़ी, अजिता रावत को जिला महिला प्रमुख, रूप सिंह को जिला युवा प्रमुख, विनोद जोशी को जिला संरक्षक नैनीताल, मधु नेगी को कोटद्वार नगर सह सचिव, सुमित्रा बिष्ट को कोटद्वार नगर सह महिला प्रमुख, विजेंद्र बडोला को लालढांग खंड अध्यक्ष, रविदत्त गौड़ को लालढांग खंड सचिव, योगेश पंत को बागेश्वर जिले का अध्यक्ष बनाया। प्रांत प्रशिक्षण वर्ग में कर्नल बुद्धि वल्लभ ध्यानी, कोटद्वार के अध्यक्ष योगंबर सिंह रावत, सचिव विपुल उनियाल, मंगतराम अग्रवाल, बलवान सिंह रावत, विजेंद्र सुंद्रियाल, आरती खंतवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें