फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: वन्य प्राणी संरक्षण के लिए रैली निकालकर दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
कालागढ़/कोटद्वार। वन विभाग के तत्वावधान में स्कूली बच्चों ने रैली निकालकर वन्य प्राणी जागरूकता का संदेश दिया। सोमवार को कालागढ़ टाइगर रिजर्व की पाखरो रेंज के अंतर्गत सीमावर्ती ग्राम रामजीवाला में ग्रामीणों व स्कूली बच्चों ने वन्य प्राणी संरक्षण जागरूकता रैली निकाली, जिसमें वन्य प्राणियों की सुरक्षा का आह्वान किया। संविलियन विद्यालय में बच्चों के बनाए चित्रों के लिए वाइल्डलाइफ वेलफेयर फाउंडेशन के महासचिव होशियार सिंह सिसोदिया, सोना नदी वन क्षेत्राधिकारी राजेंद्र सिंह चकरेत, हरीश कुमार ने प्राइमरी व जूनियर वर्ग में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को पुरस्कार दिए। अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। इस दौरान नवनीत अग्रवाल, सुरेंद्र सिंह नेगी, नृपेंद्र कुमार, सूरज सिंह, इंद्रमोहन ध्यानी, राजीव शर्मा, बलदीप रावत, अमित कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

.
जारी
अथहर महमूद सिद्दीकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें