फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: बड्यूंण को हरा लैंसडौन एफसी ने जीता फुटबॉल टूर्नामेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंंत्रता संग्राम सेनानी स्व. खुशहाल सिंह रावत खेल एवं सांस्कृतिक समिति की ओर से जीआईसी भृगुखाल के खेल मैदान में चल रहे फुटबाल टूर्नामेंट के छठवें दिन सोमवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें लैंसडौन एफसी ने बड्यूंण एफसी को पेनाल्टी शूट ऑउट में 5-4 से हराकर टूर्नामेंट की ट्रॉफी अपने नाम की। टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी लैंसडौन एफसी के अभिषेक रावत चुने गए।
विज्ञापन


जीआईसी भृगुखाल के खेल मैदान में सोमवार को खेले गए फाइनल मुकाबले का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य जयवीर सिंह रावत ने किया। फाइनल मुकाबले में दोनों ही टीमों ने पहले और दूसरे हॉफ में एक-दूसरे के खिलाफ शानदार मूव बनाए, लेकिन दोनों ही टीमें गोल दागने में असफल रही। जिससे मैच का निर्णय पैनाल्टी शूट ऑउट से हुआ। पैनाल्टी शूट आउॅट में लैंसडौन एफसी ने बड्यूंण एफसी को 5-4 के अंतर से हराया। बेस्ट गोल कीपर बड्यूंण एफसी के रजनीश व मैच के बेस्ट खिलाड़ी अमित नैफ्यू रहे।



रेफरी की भूमिका रितिक, स्वजल व अक्षत ने निभाई। समापन समारोह में मुख्य अतिथि ने विजेता व उपविजेता टीमों को नगद धनराशि, ट्रॉफी व मेडल प्रदान कर पुरस्कृत किया। इस मौके पर हरेंद्र सिंह खत्री, कनिष्ठ प्रमुख अजयपाल सिंह रावत, नितिन रावत, आशीष खत्री, भुवन मोहन गुसाईं, समिति के अध्यक्ष संदीप कांत, संरक्षक अनिल कुमार नेगी, सुनील नेगी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें