चंद्रज्योति पब्लिक स्कूल गोविंदनगर की ओर से नजीबाबाद रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित एकल नृत्य प्रतियोगिता में सिमरन, आरवी नेगी और अराध्या अपने वर्गों में प्रथम स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि जीआईसी कोटद्वार के पीटीए अध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल ने किया। एकल नृत्य प्रतियोगिता के प्रथम वर्ग में सिमरन, आरोही, अरनीका ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। वर्षा को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया। दूसरे वर्ग में आरवी नेगी प्रथम, अविका नेगी व भविका ने संयुक्त रूप से द्वितीय, अराध्या बड़थ्वाल व अन्नया शर्मा ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। विधि और नव्या को सांत्वना पुरस्कार मिला। तृतीय वर्ग में अराध्या, मानव, अमरीता भल्ला क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। मानसी और याशिका को सांत्वना पुरस्कार दिया।
निर्णायक की भूमिका अनीता शर्मा, रीना व पंकज नेगी ने निभाई। समापन समारोह में प्रधानाचार्य कुसुम सुंडली, मैनेजर राकेश अग्रवाल ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि डॉ. चंद्र प्रकाश प्रकाश बड़थ्वाल, डॉ. चंद्र प्रकाश माहेश्वरी, सुबोध अग्रवाल, गोपाल बंसल, गोविंद राम गुप्ता, अंचल अग्रवाल, पूर्व प्रधानाचार्य भुवन मोहन गुसाईं, चंद्रशेखर, अजयपाल सिंह रावत आदि मौजूद रहे। मंच का संचालन प्रदीप डेजी ने किया।