फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटद्वार: स्टील फैक्टरी की भट्टी में हुआ जोरदार धमाका, आवाज सुनकर दहशत में आए लोग, मची अफरातफरी

Thu, 05 Nov 2026 01:06 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार।
विज्ञापन
फैक्टरी में धमाका - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोटद्वार के जशोधरपुर औद्योगिक आस्थान स्थित धनवर्षा स्टील फैक्टरी में गुरुवार को भट्टी में जोरदार धमाका हो गया। ढलाई के दौरान हुए इस हादसे से फैक्टरी परिसर के साथ ही आसपास के क्षेत्र में भी दहशत फैल गई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास रहने वाले लोग घबरा गए।

जानकारी के अनुसार, फैक्टरी में ढलाई का काम चल रहा था। इसी दौरान भट्टी में अचानक जोरदार धमाका हुआ। आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोगों का ध्यान तुरंत फैक्टरी की ओर चला गया। घटना के बाद फैक्टरी परिसर में भी हलचल मच गई।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...ऋषिकेश:  दीपावली पर राजाजी टाइगर रिजर्व में रेड अलर्ट, बैराज-चीला-गंगा भोगपुर बैरियर पर सख्त चेकिंग

हादसे की सूचना मिलने पर आसपास के लोगों में घटना को लेकर चर्चा शुरू हो गई। फैक्टरी में लोगों ने हंगामा भी किया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें