फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोह, सुखरो व मालन नदी के पुल को भू-कटाव से खतरा

सार

भाबर की खोह, सुखरो और मालन नदियों पर बने पुलों के पिलरों पर भू-कटाव का खतरा मंडरा रहा है। इस दौरान मालन नदी और सुखरो नदी पर बने पुलों की सुरक्षा के लिए नदियों में बहाव का फैलाव करने पर जोर दिया। संयुक्त निरीक्षण में यह बात सामने आई कि अगली बरसात से पहले सभी पुलों पर मंडरा रहे भूकटाव के खतरे को गंभीरता से लेते हुए सभी संभव सुरक्षा प्रंबध कर लिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाबर की खोह, सुखरो और मालन नदियों पर बने पुलों के पिलरों पर भू-कटाव का खतरा मंडरा रहा है। जिला प्रशासन के निर्देश पर बृहस्पतिवार लोनिवि, वन विभाग और खनन अधिकारियों ने एसडीएम की अध्यक्षता में संयुक्त निरीक्षण किया। आगामी 17 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट है। टीम ने तय किया कि बरसात थमते ही सभी पुलों के खतरे वाले स्थानों पर सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एसडीएम प्रमोद कुमार की अगुवाई में लोनिवि दुगड्डा के अधिशासी अभियंता डीपी सिंह, वन विभाग की सहायक वन संरक्षक पूजा पयाल, तहसीलदार विकास अवस्थी, डिप्टी रेंजर अखिलेश रावत और खनन विभाग से जुड़े अधिकारियों मौके पर पहुंचे।
उन्होंने खोह नदी का ग्रास्टनगंज और गूलर पुल, सुखरो नदी का नींबूचौड़ व बीईएल पुल और मालन नदी के पुल का मुआयना किया। टीम ने भारी बारिश से पुलों को खतरे की आशंका की समीक्षा की। इस दौरान मालन नदी और सुखरो नदी पर बने पुलों की सुरक्षा के लिए नदियों में बहाव का फैलाव करने पर जोर दिया। सुखरो नदी के नींबूचौड़ वाले पुल पर सारा बहाव एक तरफा होने से ज्यादा खतरा है। यहां पर नदी में बने टीलों को समतल कर चैनलाइजेशन करने की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन

संयुक्त टीम ने ग्रास्टनगंज पुल के एक दो पिलरों को भी खतरे की जद में पाया। कमोवेश यही हाल गूलर पुल और मालन पुल का भी पाया गया। संयुक्त निरीक्षण में यह बात सामने आई कि अगली बरसात से पहले सभी पुलों पर मंडरा रहे भूकटाव के खतरे को गंभीरता से लेते हुए सभी संभव सुरक्षा प्रंबध कर लिए जाएं।
विज्ञापन

-----
संयुक्त निरीक्षण की रिपोर्ट के आधार पर पुलों की सुरक्षा, नदी के बहाव में फैलाव व चैनलाइजेशन कराया जाएगा। डीपी सिंह, अधिशासी अभियंता, लोनिवि।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें