गोविंदनगर के तीनों बच्चों की मौत का कारण सिर और पैर में चोट लगना पाया गया है। पुलिस को मिली पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। पुलिस ने परिजनों की मांग पर हत्या की आशंका व अन्य सभी एंगल पर जांच शुरू कर दी है।
सोमवार 12 सितंबर की सुबह कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर टूट गदेरे से तीनों बच्चों के शव मिले थे। नौ सितंबर की सुबह गोविंदनगर निवासी किशोर आर्यन, नमो और रौनक स्कूटी में सवार होकर लापता हो गए थे। बुधवार को परिजनों ने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर कोतवाली में हंगामा किया।
-------------------
बच्चों की हत्या कर पुलिया के नीचे ठिकाने लगाने की आशंका
मृतक आर्यन के पिता वीरेंद्र का कहना है कि उनके बच्चे का मोबाइल फोन अभी तक पुलिस को नहीं मिला है। स्कूटी पुलिया से गिरने के बाद भी सुरक्षित है और स्कूटी की नंबर प्लेट पर बंधा कपड़ा उनके बच्चों की हत्या की ओर इशारा करता है। उन्हें पूरी आशंका है कि उनके बच्चे की हत्या कर उन्हें पुलिया के नीचे ठिकाने लगा दिया गया है।
----------------------
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तीनों बच्चों के सिर और पैर में चोट लगने की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर बच्चों की मौत के कारणों को लेकर हर एंगल पर जांच शुरू कर दी गई है। -विजय सिंह, कोतवाल।