फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: चुनाव ड्यूटी में गईं जीप-टैक्सियां, घर लौटने के लिए करना पड़ा घंटों इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। जीप-टैक्सियों के चुनावी ड्यूटी में चले जाने से दुगड्डा ब्लॉक के घाड़ क्षेत्र के गांवों के ग्रामीणों को घर जाने के लिए जीप-टैक्सियां नहीं मिलीं। रविवार दोपहर में भीषण गर्मी के बीच जीप टैक्सियों के लिए उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


दुगड्डा ब्लॉक के घाड़ क्षेत्र के अंतर्गत गोजटा, पुलिंडा, तच्छाली, गिंठाला, स्यालिंगा, मुंडल, सुनार, भुनार, काटल, बसंतोली, खाल, कलेखर, बल्ली, मथाणा, चौंडली, ग्वीराला, कंडाई, ईड़ा, चरेख, पाली आदि गांव आते हैं। इन गांवों का मुख्य बाजार कोटद्वार है और ग्रामीण प्रतिदिन सुबह दैनिक जरूरत के सामान की खरीदारी कर दोपहर तक जीप-टैक्सियों से गांव लौट जाते हैं। परिवहन विभाग की ओर से त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के मद्देनजर अधिकांश जीप-टैक्सियों का अधिग्रहण कर उनकी ड्यूटी चुनाव में लगाई गई है। इस मार्ग पर इक्का-दुक्का वाहन ही संचालित हो रहे हैं।

सोमवार को पंचायत चुनाव होने के कारण प्रवासी भी गांव जा रहे हैं। इसी के चलते रविवार को गांव जाने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी रही और वाहनों की कमी के कारण उन्हें गांव जाने के लिए घंटों जीप-टैक्सियों का इंतजार करना पड़ा। ग्रामीण शंकर सिंह ने बताया कि वह दो घंटे से अपने गांव जाने के लिए जीप का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्हें जीप नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें