फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: सड़क का पुश्ता ढहने से कई आवासीय भवनों को खतरा, ईई से मिले ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बैजरो/बीरोंखाल। बीरोंखाल विकासखंड के अंतर्गत रसिया महादेव नऊ नागणी मोटर मार्ग पर भारी बारिश से कई जगहों पर पुश्ते ढह गए हैं। जिससे नऊ गांव में कई आवासीय भवनों को खतरा बन गया है। ग्रामीणों ने लोनिवि बैजरो के अधिशासी अभियंता से मुलाकात कर खतरे की जद में आए भवनों को बचाने के लिए अविलंब सुरक्षा दीवार बनाने की मांग की है।

ग्राम सुधार समिति नऊ से जुड़े ग्रामीण शनिवार को लोनिवि बैजरो के अधिशासी अभियंता से मिले। बताया कि बीते कई दिनों से क्षेत्र में लगातार भारी बारिश हो रही है। जिससे नऊ गांव के नीचे बनी सड़क की मुख्य दीवार ढह गई है। दीवार ढहने से गांव के साधो सिंह, इंद्रपाल सिंह, नरेंद्र सिंह, विजयपाल सिंह और दलीप सिंह के आवासीय भवनों को खतरा बन गया है। भवनों के आंगन तक दरकने लगे हैं। यदि जल्द ही पुश्ता निर्माण और सुरक्षा दीवार नहीं बनाई गई तो भवनों के ढहने का खतरा और भी बढ़ जाएगा। ग्रामीणों ने लोनिवि से युद्धस्तर पर सुरक्षा दीवार व पुश्ते का निर्माण कराने की मांग की, ताकि उनके आवासीय भवन बचाए जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, अधिशासी अभियंता लोकेश सारस्वत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सहायक अभियंता तसलीम अहमद को मौके पर भेजकर स्थलीय निरीक्षण के निर्देश दिए। कहा कि निरीक्षण के बाद जल्द से जल्द सुरक्षा दीवार का कार्य शुरू कराया जाएगा। ग्रामीणों की ओर से ईई को लिखित में भी ज्ञापन सौंपा गया। ईई को मिलने वालों में चंद्रमोहन सिंह, मंदीप सिंह, सत्यपाल सिंह, संदीप सिंह, पूरण सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें