फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: एमकेवीएन स्कूलों में अलंकरण समारोह, छात्र परिषद ने संभाली जिम्मेदारी

Sat, 22 Aug 2026 04:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। एमकेवीएन एजुकेशनल ग्रुप के दुर्गापुरी और देवीरोड स्थित विद्यालयों में छात्र-छात्राओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, जिम्मेदारी और सेवा भावना विकसित करने के उद्देश्य से अलंकरण समारोह आयोजित किया गया।
विज्ञापन

दुर्गापुरी विद्यालय में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। प्रबंध निदेशक प्रकाश चंद्र कोठारी और शिक्षा निदेशिका सिंधु कोठारी ने विद्यार्थियों को नेतृत्व एवं दायित्वों के महत्व से अवगत कराया। कार्यकारी निदेशक मयंक प्रकाश कोठारी ने अनुशासन और कर्तव्य परायणता का महत्व बताते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्या कविता रावत और उप प्रधानाचार्य रेखा नेगी ने चयनित विद्यार्थियों को बैज व सैश पहनाकर शपथ दिलाई। दुर्गापुरी में काव्य गुसाईं व आराध्या रावत को हेड ब्वॉय-हेड गर्ल, सक्षम रावत व आरुषि रावत को स्कूल कैप्टन चुना गया।
वहीं, देवीरोड स्थित एमकेवीएन इंटरनेशनल स्कूल में शिवांश नेगी व प्रियांशी प्रजापति हेड ब्वॉय-हेड गर्ल बने। प्रधानाचार्य ज्योति कुलाश्री ने सभी पदाधिकारियों को बैज व सैश पहनाकर शपथ दिलाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें