फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: पूर्व कैबिनेट मंत्री ने पूर्वी झंडीचौड़ में देखे नाले के बदतर हालात

Sat, 22 Aug 2026 04:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। पूर्वी झंडीचौड़ में बदहाल नाले, क्षतिग्रस्त बाढ़ सुरक्षा दीवार और जलभराव की समस्या से परेशान लोगों ने पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी को मौके पर बुलाकर समस्या से अवगत कराया।
विज्ञापन

प्रदेश सचिव विजय रावत के माध्यम से सूचना मिलने पर सुरेंद्र सिंह नेगी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों से स्थिति की जानकारी ली। लोगों ने बताया कि भारत गैस एजेंसी से यूपी सीमा की ओर करीब डेढ़ किलोमीटर लंबे नाले में लंबे समय से सफाई नहीं हुई है। नाले में झाड़ियां, पेड़ और मलबा जमा होने से यह कई स्थानों पर तालाबनुमा हो गया है। बारिश में पानी सड़क और घरों में भरने से लोगों को खतरा बना हुआ है। सड़क पर कटाव और गहरे गड्ढे भी हो गए हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि वर्ष 2015-16 में सड़क निर्माण के साथ नाले के दोनों ओर करीब 250 मीटर बाढ़ सुरक्षा दीवार बनाई गई थी। आगे के कार्य के लिए धनराशि स्वीकृत हुई लेकिन सरकार बदलने के बाद काम आगे नहीं बढ़ सका। पूर्व मंत्री ने मौके से ही एसडीएम और सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता से फोन पर वार्ता कर तत्काल टीम भेजकर नाले की सफाई, निरीक्षण और क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार की मरम्मत कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें