फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: असनखेत को हराकर इंटर कॉलेज धौलखेतखाल ने जीता उद्घाटन मैच

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। जयहरीखाल ब्लॉक के अंतर्गत इंटर कॉलेज धौलखेतखाल में दो दिवसीय शिव-द्वारिका मेमोरियल वॉलीबाल टूर्नामेंट शुरू हो गया है। उद्घाटन मैच में इंटर कॉलेज धौलखेतखाल ने असनखेत गांव की टीम को हराया।



उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि लैंसडौन के विधायक महंत दिलीप रावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर और रिबन काटकर किया। उद्घाटन मैच इंटर कॉलेज धौलखेतखाल और असनखेत गांव की टीमों के बीच हुआ। जिसमें इंटर कॉलेज की टीम 21-04, 21-06 से विजयी रही। दूसरे मैच में कंदोली ने टाइटन की टीम को 21-16, 21-13 के अंतर से हराया। अन्य मैचों में बरस्वार, चुंडई, जयहरीखाल, ढकसुण विजयी रहे। निर्णायक की भूमिका सिद्धार्थ कुकरेती, चिराग, सूरज रमोला, सागर रावत ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

टूर्नामेंट के आयोजक लेफ्टनेंट कर्नल बीबी ध्यानी (से.नि.) ने बताया कि प्रतियोगिता में क्षेत्र की 13 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। शनिवार को सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। पहला सेमीफाइनल मुकाबला इंटर कॉलेज धौलखेतखाल बनाम चुंडई सुबह 9:00 बजे से होगा। वहीं दूसरा मैच कंदोली व जयहरीखाल के बीच खेला जाएगा। समापन समारोह के मुख्य अतिथि जीआरआरसी लैंसडौन के कमांडेंट बिग्रेडियर विनोद सिंह नेगी होंगे। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य दीनदयाल भारद्वाज, पूर्व प्रधानाचार्य प्रेम सिंह चौहान, सुशीला ध्यानी, किरन बौंठियाल, मदनमोहन खंतवाल और ढकसुण की प्रधान सरोजनी देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें